Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

गाडरवारा कौड़िया रोड पर हुई लूट एवं स्नैचिंग करने वाले आरोपी को पकड़ा : लूटा गया सोने का झाला,मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल हुई बरामद

Aditi News Team

Sat, Sep 27, 2025

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में थाना गाडरवारा ने किया कौड़िया रोड पर हुई लूट एवं स्नैचिंग करने वाले आरोपीगण को पकड़ा

लूटा गया सोने का झाला,मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल हुई बरामद

उल्लेखनीय है कि विगत दिवस प्रार्थिया पार्वती बाई पटैल निवासी अवासनगर जिला देवास ने दिनांक 20/09/2025 की रात हनुमान मढ़िया के पास कौड़िया रोड पर अज्ञात मोटरसाईकल चालक द्वारा उसके द्वारा पहना हुआ सोने का झाला लूट कर ले जाने की रिपोर्ट थाना गाडरवारा में दर्ज कराई । इसी प्रकार प्रार्थी अजय सेलोपाल निवासी गोटेगाँव जिला नरसिंहपुर ने दिनांक 21/09/2025 की रात दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोटरसाईकल पर लिफ्ट देकर डमरू घाटी तरफ सूनसान रोड पर रेड-मी मोबाईल फोन छीनकर ले जाने की रिपोर्ट थाना गाडरवारा में दर्ज कराई गई ।

• प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए कौड़िया रोड पर हुई लूट एवं स्नैचिंग के आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर गठित की गयी थी विशेष टीम ।

• मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े गये शातिर लुटेरे ।

• आरोपीगणः- 1. मनीष पिता जगदीश धानक निवासी ग्राम बोदरी,

2. जितेन्द्र पिता मनीष कहार निवासी ग्राम बोदरी ।

• जप्ती:- आरोपी मनीष धानक से दिनांक 20/09/2025 की रात कौड़िया रोड से लूटे गया सोने का झाला कीमती करीबन 25,000 रू.,घटना के समय पहनी हुई गुलाबी रंग की टी-शर्ट,

आरोपी जितेन्द्र कहार से दिनांक 21/09/2025 की रात छीना गया रेड-मी कंपनी का मोबाईल फोन, एवं घटना में प्रयुक्त प्लेटीना मोटरसाईकल MP49MJ7684 जप्त की गई ।

• वैधानिक कार्यवाही:- आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:-* उक्त आरोपीगण की पतारसी एवं मशरूका बरामदगी में अति. पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, अनु. अधिकारी पुलिस,गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, उप निरीक्षक अमित गोटिया, सहायक उप निरीक्षक राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत,परमानंद,शिवकुमार, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे,बालकृष्ण रघुवंशी,सुजीत बागरी,ऐश्वर्य वेंकट,शिवम पटैल,दीपक राजपूत,महेन्द्र बावरिया,रामसिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।

पुलिस अधीक्षक, श्री ऋषिकेश मीना द्वारा उक्त सराहनीय कार्यवाही हेतु पुलिस टीम की प्रशंसा की गयी है।

Tags :

गाडरवारा पुलिस

जरूरी खबरें