Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

17 दिसंबर को भोपाल में प्रस्तावित ‘गोसम्मान आह्वान अभियान’ की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा,गौसेवको ने गौशालाओं का निरीक्षण

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सामाजिक एवं संगठनात्मक बैठक तेंदूखेड़ा स्थित वृन्दावन गार्डन में राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलाराम अठ्या के मुख्य आतिथ्य में संप

योगी मॉडल की तर्ज पर मप्र में अधिवक्ता कल्याण की आवाज, : अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस की अगुवाई में सिहोरा से पहल

Aditi News Team

Wed, Sep 16, 2026

योगी मॉडल की तर्ज पर मप्र में अधिवक्ता कल्याण की आवाज,

अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस की अगुवाई में सिहोरा से पहल

सिहोरा। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अधिवक्ताओं के हित में की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं के बाद अब मध्यप्रदेश में भी अधिवक्ता कल्याण को लेकर आवाज उठी है। तहसील अधिवक्ता संघ सिहोरा, जिला जबलपुर ने अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस की अगुवाई में मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए उत्तर प्रदेश की तर्ज पर व्यापक कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट एवं जिला अदालतों में सक्रिय अधिवक्ताओं के लिए सालाना ₹5 लाख तक कैशलेस मेडिकल इंश्योरेंस की घोषणा की है। इसके अलावा अधिवक्ता चैंबरों में फर्नीचर एवं आवश्यक उपकरणों के लिए शासन सहयोग, 400 राज्य विधि अधिकारियों को टैबलेट तथा अधिवक्ता कल्याण निधि से मिलने वाली सहायता को ₹1.50 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख किए जाने जैसी घोषणाएं की गई हैं। प्रयागराज में 10 हजार से अधिक अधिवक्ताओं के लिए चैंबर एवं मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा भी विकसित की गई है। इन्हीं सुविधाओं की तर्ज पर तहसील अधिवक्ता संघ सिहोरा ने मध्यप्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए ₹5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा, न्यायालय परिसरों में पर्याप्त एवं बहुस्तरीय पार्किंग, नए अधिवक्ता चैंबर तथा न्यायिक कार्य को आधुनिक एवं पेपरलेस बनाने के लिए अधिवक्ताओं और विधि अधिकारियों को आवश्यक टैबलेट एवं डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है| ज्ञापन में कहा गया है कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और आमजन को न्याय दिलाने के लिए निरंतर कार्य करते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य, कार्यस्थल और तकनीकी सुविधाओं को मजबूत करना आवश्यक है। संघ ने सरकार से मांग की है कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी अधिवक्ता कल्याण के लिए ठोस एवं व्यापक व्यवस्था लागू की जाए। अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस की अगुवाई में सिहोरा से उठी यह मांग स्थानीय न्यायालय परिसर की सुविधाओं से आगे बढ़कर प्रदेश के अधिवक्ता समुदाय के व्यापक हित से जुड़ा विषय बन गई है। संघ की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में अधिवक्ताओं के सामाजिक, स्वास्थ्य एवं व्यावसायिक हितों को ध्यान में रखते हुए शासन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा की गई है। इस पहल में अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस के साथ सचिव आनंदमणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा, सह-सचिव आशीष व्योहार , आलोक व्योहार,सुनील पटेल,आनंद कुमार पटेल, अभय नारायण मिश्रा, साकेत पिंडिया, नागेश उपाध्याय, रमेश पटेल, मनोज दुबे, अंकुर जैन, कन्हैया, अनेक तिवारी, कान्हा पांडे सहित अनेक अधिवक्ताओं की सहभागिता रही।

Tags :

अदिति न्यूज (सतीश लमानिया)

जिला जबलपुर अध्यक्ष रविदीप सिंह बैस

जरूरी खबरें