Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

करेली आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया : डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

Aditi News Team

Mon, Sep 21, 2026

करेली। करेली की शैक्षणिक प्रतिभा एवं गौरव के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले डॉ. राजकुमार आचार्य को मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने के बाद प्रथम बार करेली आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। डॉ. आचार्य को महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. आचार्य इससे पूर्व अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा एवं जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के कुलगुरु जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव एवं अकादमिक योगदान के चलते उन्हें प्रदेश की महत्वपूर्ण समिति का दायित्व सौंपा गया है। उनकी इस नियुक्ति से करेली सहित क्षेत्र में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है। इसी क्रम में उनके प्रथम करेली आगमन पर उनकी आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान डॉ. आचार्य ने बताया कि मप्र में उच्च शिक्षा के कालेज विवि कार्य कर रहे है उनके फीस स्ट्रेक्चर को निर्धारित करने के लिए शासन ने नियामक आयोग का गठन किया है। मेडिकल, तकनीकी के क्षेत्र में करता है। निरीक्षण भी करता है। छात्रों के हितों का आयोग ध्यान रखेगा। विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने डॉ. आचार्य को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घ शैक्षणिक अनुभव और प्रशासनिक दक्षता को करेली के लिए गौरव का विषय बताया। चर्चा के दौरान प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के हित, प्रवेश प्रक्रिया, शुल्क व्यवस्था तथा शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता एवं बेहतर व्यवस्थाओं जैसे विषयों पर भी संवाद हुआ। डॉ. राजकुमार आचार्य ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर अवसर उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने पत्रकारों के साथ संवाद को लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि मीडिया समाज की समस्याओं, अपेक्षाओं और सकारात्मक प्रयासों को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। करेली की धरती से निकलकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण दायित्वों तक पहुंचे डॉ. आचार्य का यह प्रथम आगमन नगरवासियों के लिए भी विशेष रहा। उनके साथ पत्रकारों की यह मुलाकात आत्मीय संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का अवसर बनी। इस अवसर पर नगर के नागरिक जितेन्द्र गुप्ता, भागीरथ तिवारी, आशीष गुप्ता, डा पंकज नेमा, प्रमोद नेमा उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. राजकुमार आचार्य को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

डॉ. राजकुमार आचार्य

जरूरी खबरें