Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रशासन से अपील अतिक्रमण निष्पक्षता से हटे, माकपा : मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड जगदीश पटेल ने गाडरवारा में अतिक्रमण की कार्यवाही का स्वागत

Aditi News Team

Sun, May 17, 2026

प्रशासन से अपील अतिक्रमण निष्पक्षता से हटे, माकपा

मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड जगदीश पटेल ने गाडरवारा में अतिक्रमण की कार्यवाही का स्वागत किया है,विस्थापित गरीब जो परिवार का पालन पोषण करते थे उन्हें विस्थापन का प्रबंध किया जाय।साथ ही

अतिक्रमण अभियान में पक्षपात किए जाने की चर्चाएं जोरों पर है जो दिख भी रही है।अचानक 3 दिनों से क्यों रुक गया अभियान ?

स्टेशन चीचली तिराहे की 14 दुकाने,

कब्रिस्तान क्षेत्र

पुरानी गल्ला मंडी

पुराना सराफा

झंडा चौक

का अतिक्रमण न हटाए जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।

एक तरफ कई वर्षों से चाय नाश्ते सब्जी पान ठेले से लेकर छोटे गुमठी वाले गरीब लोग जो परिवार का पालन पोषण करते थे, वे बिलख विलख कर रो रहे हैं, उनके विस्थापन की व्यवस्था की जाना चाहिए दूसरी तरफ क्या कारण है कि समान कार्यवाही न होकर पक्षपात शुरू हो गया है, शीघ्र गाडरवारा का अतिक्रमण बगैर पक्षपात के हटाया जाय अन्यथा माकपा सड़क पर उतरने मजबूर होगी।

प्रशासन से अपील है निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण की प्रक्रिया जारी रखे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जगदीश पटेल

जरूरी खबरें