Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

अतिवृष्टि से फसलें बर्बाद, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन : फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

Aditi News Team

Tue, Sep 22, 2026

अतिवृष्टि से मक्का, सोयाबीन, उड़द की फसलें बर्बाद, ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

नरसिंहपुर (गोटेगांव)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकबेल के अध्यक्ष अरविन्द सिंह पटेल के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोटेगांव के माध्यम से मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि गोटेगांव विधानसभा सहित नरसिंहपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में लगातार बारिश एवं अतिवृष्टि के कारण किसानों की मक्का, सोयाबीन एवं उड़द की फसलें पूर्णतः अथवा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। किसानों ने महंगे बीज, खाद, दवाइयों एवं मजदूरी पर भारी लागत लगाई थी, लेकिन जलभराव से खड़ी फसलें बर्बाद होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

प्रमुख मांगे इस प्रकार हैं -

1.क्षतिग्रस्त फसलों का तत्काल ग्रामवार एवं खेतवार सर्वे कराया जाए।

2. वास्तविक क्षति का सही आकलन कर शासन के नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाए।

3. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमित किसानों के दावों का सत्यापन कर शीघ्र बीमा राशि दी जाए।

4. सर्वे में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और प्रत्येक प्रभावित किसान की क्षति दर्ज हो।

5. पूर्णतः नष्ट फसल वाले किसानों को प्राथमिकता पर राहत दी जाए।

6. बीज, खाद, दवाई एवं मजदूरी की लागत को ध्यान में रखते हुए अधिकतम राहत प्रदान की जाए।

कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सर्वे कराकर मुआवजा एवं बीमा राहत नहीं दी गई तो पार्टी किसानों के हित में लोकतांत्रिक तरीके से धरना-आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान गण उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज (सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर (गोटेगांव) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोटेगांव

जरूरी खबरें