Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

फूड विभाग के जिम्मेदार गांधी जी में मशगूल,उन्हें नहीं सेहत से मतलब : नरसिंहपुर करेली गुड मंडी की देश विख्यात मिठास में जहर घोलते बाहरी भट्ठियों के ठेकेदार

Aditi News Team

Tue, Dec 23, 2025

नरसिंहपुर जिले में करेली गुड मंडी की देश विख्यात मिठास में जहर घोलते बाहरी भट्ठियों के ठेकेदार

भट्ठियों पर फैली गंदगी,भयावह प्रदूषण बिखेरती भट्ठियां जिन में ईंधन झोंकते नाबालिग और गंदी टंकियों में निकलता रस ,

सरकारी तंत्र के जिम्मेदार गांधी जी में मशगूल, नहीं है आम जनता की सेहत की चिंता

नरसिंहपुर जिले का नाम हो रहा खराब कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं जिम्मेदार अधिकारी ध्यान दें

नरसिंहपुर (करेली)। पूरे देश में अपने ख्यातिप्राप्त गुड की सुगंध और स्वाद का जलवा बिखेरने वाले प्राकृतिक गुड की चमक अब पारंपरिक पद्धति छोड़ व्यवसायिक हो गई है , बाहर से आए बहुलांश गुड निर्माता ठेकेदार अब किसानों की भट्ठियां किराए पर लेकर अमानक गुड का निर्माण कर रहे हैं गुड का रंग निखारने हेतु इनके द्वारा जिन केमिकलों का प्रयोग किया जाता है वे स्वास्थ्य के लिए कितनी घातक हैं यह जाने बगैर लोग बेधड़क यह गुड इस्तेमाल कर रहे हैं।

जब इन गुड भट्ठियों का चुपचाप जायजा लेकर पड़ताल की तो इसके परिणाम चौंकाने वाले थे ,भट्ठियों पर फैली ,गंदगी , भयावह प्रदूषण बिखेरती भट्ठियां जिन में ईंधन झोंकते नाबालिग और गंदी टंकियों में निकलता रस , रस को खोलने के बाद उससे हटाए गए मरी नाम के अवशेष से भरे थैलों से टपकता बूंद बूंद रस अमानक निर्माण की कहानी खुद बयां कर रहा था , ये भट्ठियां किसानों से किराए पर लेकर यू पी के ठेकेदार या स्थानीय व्यापारी बड़े पैमाने पर गुड उत्पादन करते हैं और तैयार गुड पूरे देश में जाता है , इस अमानक गुड निर्माण पर शिकायत करने के बाद खाद्य विभाग के जिम्मेवार एकाध दो भट्टी वालों पर कागजी कार्यवाही और कुछ से वसूली करके अपने कर्तव्य की इतिश्री कर देते हैं , पूरे जिले में बेखौफ चल रही इन व्यवसायिक भट्ठियों पर अनेक जगह कार्यरत नाबालिग श्रमिकों की तरफ श्रम विभाग की नजर जाती नहीं या कि नजराने के चलते कृपा बरसती रहती है यह राम जाने , और इस क्षेत्र की फूड विभाग के अधिकारी तो मालगुजार हैं,अब इस व्यवस्था को सुधारे कौन ?

कृषक प्रधान जिले का अन्नदाता किसान या तो यूरिया की लाइन में खड़ा है या शुगर मिल माफिया गैंग की देर से चालू मिल में अपनी गन्ने की ट्रॉली लिए कड़कड़ाती ठंड में एक दो रात से तपस्यारत है।

कुल जमा व्यापारी तंत्र और लूट गैंग की बल्ले बल्ले और अधिकारी तंत्र की अंगुलिया घी में सर कढ़ाई में ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

फूड्स विभाग के जिम्मेदार अधिकारी

जिले के तमाम जिम्मेदार अधिकारी ध्यान दें

जरूरी खबरें