गोटेगांव में मशाल जुलूस निकालकर की जमकर नारेबाजी : नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
Aditi News Team
Thu, Sep 24, 2026
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल,
गोटेगांव में मशाल जुलूस निकालकर की जमकर नारेबाजी
गोटेगांव। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR में कथित धांधली और पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने के विरोध में गोटेगांव ब्लॉक कांग्रेस ने गुरुवार की शाम को जोरदार मशाल जुलूस निकाला।
हाथों में जलती मशालें लेकर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वोट चोरी नहीं चलेगी और लोकतंत्र की रक्षा करो के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। मशाल जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मुख्य चौराहों से गुजरा, जहां आम लोगों का भी ध्यान आकर्षित हुआ। आक्रोशित सभी कांग्रेस
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि निर्वाचन आयोग ने पारदर्शिता नहीं बरती और शिकायतों का निराकरण नहीं किया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।
इनका कहना है
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारकासिंह राजपूत ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आत्मा है। अगर उसी में गड़बड़ी की जाएगी तो निष्पक्ष चुनाव की कल्पना बेमानी है। गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं के नाम जानबूझकर काटे जा रहे हैं, जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
ब्लॉक अध्यक्ष द्वारकासिंह राजपूत
पूर्व विधायक शेखर चौधरी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में किए गए चुनाव का हम पुरजोर विरोध करते हैं। ईवीएम मशीन से जो चुनाव प्रक्रिया की जा रही है वह निरस्त होकर बेलेट पेपर पर चुनाव किए जाने चाहिए चुनाव की इस प्रक्रिया के लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार है जिसका हम समस्त कांग्रेसी विरोध करते हैं।
पूर्व विधायक शेखर चौधरी
इस मौके पर नरेश बिलवार, सुरेश अग्रवाल, दीपक जैन, बल्लू जैन, प्रतीक जैन, मीनू राजपूत (सोशल मीडिया प्रभारी)अरविंद पटेल( नोनी करेली) आशीष राय, सोनू पटेल परसवाड़ा, तारिक खान समीर सिद्दीकी, सत्येंद्र पटेल(बढ़ियाखेड़ा), मोहित जैन, अशोक दुबे, संभव जैन, सजल सोनी, शिवांश जैन,दिलीप नायक सहित जुलूस में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल सहित सभी मोर्चा-संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
गोटेगांव ब्लॉक कांग्रेस