Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

कलेक्टर ने मूंग खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण,किसानों से जानी समस्या : कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने रविवार को जिले के विभिन्न मूंग खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था का जायजा

Aditi News Team

Sun, Aug 9, 2026

कलेक्टर ने मूंग खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से जानी समस्याएं

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने रविवार को जिले के विभिन्न मूंग खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पटेल वेयर हाउस मगरधा, आयन वेयर हाउस भैंसा तथा न्यू चौकसे वेयर हाउस सिंहपुर में पहुंचकर किसानों से संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान किसानों ने कलेक्टर को बताया कि उन्होंने स्लॉट बुक करने के बाद अपनी मूंग उपज खरीदी केंद्र पर ला दी है, लेकिन अभी तक तुलाई के लिए उनका नंबर नहीं लग पाया है। किसानों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे किसानों की जानकारी का सत्यापन कर स्लॉट बुकिंग की तिथि बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि स्लॉट बुक करने वाले किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी न हो।

कलेक्टर ने खरीदी केंद्रों पर मूंग की तुलाई और खरीदी की पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया तथा किसानों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी और किसान हितैषी तरीके से संचालित की जाए।

उन्होंने खरीदी केंद्रों पर आने वाले ट्रैक्टरों के संबंध में भी निर्देश दिए कि ट्रैक्टरों को व्यवस्थित रूप से खड़ा कराया जाए, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित न हो। साथ ही केंद्रों पर किसानों की सुविधा और सुचारू आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान तहसीलदार श्री अमित रिनायते सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें