Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विद्यालय व आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण : कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विद्यालय व आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Oct 16, 2025

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया

प्रधान पाठक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने ग्राम बीतली में शासकीय प्राथमिक शाला और शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने शालाओं में शिक्षा के स्तर में सुधार करने और छात्र- छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने को कहा। रोजाना मैन्यू के आधार पर भोजन वितरित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने इस दौरान शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। उन्होंने छात्र- छात्राओं से विज्ञान और गणित विषय के सामान्य प्रश्न भी पूछे, जिसका छात्र- छात्राओं के द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। कक्षा के पाठ्यक्रम को निर्धारित समयानुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने ग्राम बीतली और सगरी में आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को समय पर पोषणयुक्त भोजन व नाश्ता प्रदान करने और निर्धारित समय पर आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र अंतर्गत दर्ज गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने माध्यमिक शाला बीतली के प्रधान पाठक को शैक्षणिक कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केन्द्र बीतली में लापरवाही बरतने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका तथा विवेकानंद स्वसहायता समूह को भी नोटिस जारी करने को कहा है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया

जरूरी खबरें