Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

नेवी जवान पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्त में : गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

Aditi News Team

Wed, Sep 23, 2026

नेवी जवान पर जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में

• घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

• फरार आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु गठित की गई थी विशेष टीम।

• पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश एवं सघन तलाश की गई।

• गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

• आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करेली पुलिस द्वारा नेवी जवान पर जानलेवा हमले के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 17.09.2026 को प्रार्थी नंदराम कौरव निवासी पनारी द्वारा थाना करेली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका पुत्र सूरज कौरव, जो नेवी में पदस्थ है एवं वर्तमान में अवकाश पर गांव आया हुआ था, दिनांक 16.09.2026 की रात्रि करीब 10:45 बजे गणेश पंडाल के सामने मौजूद था। इसी दौरान कार्तिक उदेनिया पिता नरेन्द्र उदेनिया निवासी नारगी एवं अजय उर्फ छोटू नामदेव पिता भोगीराम नामदेव निवासी पनारी मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे तथा सूरज कौरव पर धारदार चाकू से पेट, सीना एवं पीठ पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रकरण दर्ज, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन :

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना करेली में तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर द्वारा विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

विशेष टीम ने गन्ने के खेत से दोनों आरोपियों को पकड़ा :

विशेष टीम द्वारा आरोपियों की लगातार तलाश एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। दिनांक 22.09.2026 की रात्रि करीब 08:00 बजे पुलिस टीम ने नारगी एवं माल्हनवाड़ा के पास गन्ने के खेत से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त :

पुलिस द्वारा आरोपी कार्तिक उदेनिया के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना करेली एवं थाना गाडरवाड़ा में पूर्व से कई अपराध पंजीबद्ध होना भी सामने आया है।

गिरफ्तार आरोपी :

• कार्तिक उदेनिया, पिता नरेन्द्र उदेनिया, निवासी नारगी।

• अजय उर्फ छोटू नामदेव, पिता भोगीराम नामदेव, निवासी पनारी।

*पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका :*

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, उपनिरीक्षक विजय धुर्वे, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र उइके, आरक्षक चेतन तंतुवाय, कपिल राजपूत, सचिन लोधी एवं लक्ष्मी नगपुरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें