Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

17 दिसंबर को भोपाल में प्रस्तावित ‘गोसम्मान आह्वान अभियान’ की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा,गौसेवको ने गौशालाओं का निरीक्षण

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सामाजिक एवं संगठनात्मक बैठक तेंदूखेड़ा स्थित वृन्दावन गार्डन में राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलाराम अठ्या के मुख्य आतिथ्य में संप

28 वर्षीय युवक लापता, अपहरण की आशंका से हड़कंप : अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Aditi News Team

Thu, Sep 17, 2026

भटेरा रोड से 28 वर्षीय युवक लापता, अपहरण की आशंका से हड़कंप

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

गाडरवारा (तेंदूखेड़ा,खकरिया) नरसिंहपुर जिले के पलोहा थाना अंतर्गत ग्राम खकरिया निवासी 28 वर्षीय युवक तरवर उर्फ बड्डा गुर्जर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक के परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका अपहरण किए जाने की आशंका जताई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार ग्राम खकरिया का रहने वाला है तथा भटेरा रोड स्थित खेत में बने मकान में रहता है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनका 28 वर्षीय बड़ा बेटा तरवर उर्फ बड्डा गुर्जर बीते 14 सितंबर 2026 की शाम करीब 8:00 बजे अपनी मां (उत्तर बाई) को फुलेरा त्योहार के अवसर पर उसके मामा यशवंत गुर्जर के घर (गुजरखेडा) छोड़ने गया था। मां को छोड़कर उसने खकरिया वापस जाने की बात कही थी, लेकिन वह रात में घर नहीं पहुंचा।

अगली सुबह जब उसकी मां घर लौटी, तो उसने बताया कि तरवर तो रात में ही उसे छोड़कर वापस चला गया था। इसके बाद परिजनों व रिश्तेदारों ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी खोजबीन की, किंतु उसका कोई सुराग नहीं मिला।

लावारिस हालत में मिली बाइक, मोबाइल बंद

परिजनों की तलाश के दौरान तरवर की मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 49 ZF 8365) भटेरा स्थित एनटीपीसी पावर हाउस के समीप लावारिस हालत में खड़ी पाई गई। तरवर के पास मौजूद मोबाइल नंबर पर जब परिजनों ने संपर्क करने का प्रयास किया, तो पहले फोन में घंटी जाती रही लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। बाद में मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा।

युवक का हुलिया:

नाम: तरवर उर्फ बड्डा गुर्जर (उम्र: 28 वर्ष)

कद/लम्बाई: लगभग 5.8 फीट, लंबा चेहरा

पहनावा: सफेद रंग की फुल आस्तीन की शर्ट, नीले रंग की जींस और पैरों में चप्पल।

पुलिस कार्रवाई

युवक का कोई सुराग न मिलने और बाइक लावारिस अवस्था में मिलने से चिंतित परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने का संदेह जताया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध कायम कर मामले की जांच विवेचना शुरू कर दी है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

थाना प्रभारी पलोहा बी.एल. त्यागी,

तेंदूखेड़ा एसडीओपी

जरूरी खबरें