Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

गाडरवारा श्री हनुमान मंदिर एम.पी.ई.बी. कालोनी, राजीव वार्ड : भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगाँठ पर निकलेगी भव्य प्रभात फेरी,एवं अखंड रामायण का होगा पाठ

Aditi News Team

Sat, Jan 10, 2026

भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगाँठ पर निकलेगी भव्य प्रभात फेरी एवं अखंड रामायण का होगा पाठ

गाडरवारा।समस्त कालोनी वासियों एवं नगरवासियों को बड़े ही हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगाँठ के अवसर एवं प्रभात फेरी की वर्षगाँठ पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी उत्साह एवं धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी उपलक्ष्य में विशाल प्रभातफेरी दिनांक 11 जनवरी 2026 दिन रविवार को प्रातः 07:30 बजे से श्री हनुमान मंदिर एम.पी.ई.बी कालोनी से निकाली जायेगी। एवं 11 जनवरी को ही दोपः 12 बजे से अखंड रामायण का पाठ का आयोजन किया जायेगा ।

अत : सभी भक्त जन एवं माताओं बहिनों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर अपनी सहभागिता दर्ज कर अपने जीवन को सफल बनायें ।

प्रभात फेरी का स्थान -

श्री हनुमान मंदिर एम.पी.ई.बी कालोनी गाडरवारा दिनांक - 11 जनवरी 2026 दिन रविवार समय - प्रातः 07:30 बजे

अखंड रामायण का स्थान एवं तारीख

श्री हनुमान मंदिर एम.पी.ई.बी. कालोनी गाडरवारा समय- दोप 12 बजे से

दिनांक -11 जनवरी 2026 से 13 जनवरी 2026

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

राजीव वार्ड mpeb कालोनी वासी गाडरवारा

जरूरी खबरें