Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

17 दिसंबर को भोपाल में प्रस्तावित ‘गोसम्मान आह्वान अभियान’ की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा,गौसेवको ने गौशालाओं का निरीक्षण

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

गाडरवारा उच्च माध्यमिक शिक्षकों ने पदोन्नति को लेकर : सतीश नाईक(प्राचार्य) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह से भेंट की

Aditi News Team

Sun, Sep 13, 2026

गाडरवारा।उच्च माध्यमिक शिक्षकों की पदोन्नति में परीक्षा का की बाध्यता समाप्त करने हेतु सतीश नाईक प्राचार्य कन्या नवीन विद्यालय गाडरवारा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय स्कूल शिक्षा और परिवहन मंत्री से उनके गाडरवारा स्थित कार्यालय लक्ष्मी टाउनशिप में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि जनजाति कार्य विभाग में उच्च माध्यमिक शिक्षकों के हाई स्कूल प्राचार्य पद पर पदोन्नति हेतु परीक्षा का कोई प्रावधान नहीं है केवल यह प्रावधान स्कूल शिक्षा विभाग में ही रखा गया है और मात्र उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए ही है। शिक्षा विभाग के इतिहास में यह पहला अवसर है जब पदोन्नति हेतु परीक्षा ली जा रही है जबकि पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर ही होना चाहिए।मा. शिक्षा मंत्री जी ने तुरंत आयुक्त महोदय को फोन लगाकर उक्त समस्या से अवगत कराया और कहा कि एक समान काम कर रहे दोनों विभागों की पदोन्नति प्रक्रिया में यह विषमता क्यों रखी गई है? आप दोनों राजपत्र का गहनता से अवलोकन कर इस विषमता को दूर करें। आयुक्त महोदय ने शीघ्र इस समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षक से प्रमोशन पाकर उच्च माध्यमिक शिक्षक बने शिक्षकों को क्रमोन्नति नहीं मिलने से उनको हो रही आर्थिक हानि की बात भी रखी गई इस संबंध में माननीय ने संयुक्त संचालक जबलपुर से बात कर एक सप्ताह में समस्या हल‌ करने को कहा।

प्रतिनिधि मंडल में संजय सोनी प्राचार्य लिलवानी राजेश गुप्ता प्राचार्य चिरहकला, राजेश दुबे, मलखान मेहरा कृष्ण कुमार राजोरिया आदि उपस्थित थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह

संजय सोनी , लिलवानी राजेश गुप्ता चिरहकला, राजेश दुबे, मलखान मेहरा कृष्ण कुमार राजोरिया

जरूरी खबरें