नरसिंहपुर विद्युत तार चोर गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा : विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार
Aditi News Team
Sat, Sep 26, 2026
विद्युत तार चोरी गिरोह का नरसिंहपुर पुलिस ने किया खुलासा
• विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार।
• आरोपियों की निशानदेही पर 18 बंडल विद्युत तार एवं चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद।
• एक लोहे का बड़ा कटर एवं प्लास सहित कुल ₹63,000 का सामान जप्त।
• वारदात में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें भी जप्त, कीमत ₹1.40 लाख।
• कुल ₹2.03 लाख का मशरूका बरामद।
• चौकी झोतेश्वर पुलिस की त्वरित कार्यवाही से विद्युत तार चोरी का खुलासा।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 19.09.2026 को कार्यालय कनिष्ठ अभियंता, मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, श्रीनगर द्वारा ग्राम खुर्शीपार में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विद्युत लाइन के तार चोरी कर ले जाने एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने संबंधी प्रतिवेदन चौकी झोतेश्वर, थाना गोटेगांव में प्रस्तुत किया गया था। उक्त प्रतिवेदन पर अपराध क्रमांक 588/2026, धारा 136 विद्युत अधिनियम, धारा 3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम एवं धारा 305(E), 62 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान दिनांक 26.09.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम भामा से चार संदिग्ध आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी किए गए विद्युत तार एवं घटना में प्रयुक्त औजारों को ग्राम खुर्शीपार के जंगल में स्थित तालाब में छिपाकर रखना बताया गया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान से 18 बंडल विद्युत तार, एक लोहे का बड़ा कटर एवं एक लोहे की प्लास, कुल कीमत लगभग ₹63,000, तथा वारदात में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें, कीमत लगभग ₹1,40,000, जप्त की गईं। इस प्रकार पुलिस द्वारा आरोपियों से कुल ₹2,03,000 का मशरूका बरामद किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी :*
• देवलाल यहके, पिता राम प्रसाद यहके, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम बंधा, थाना धूमा, जिला सिवनी।
• सेवकराम यहके, पिता राधेलाल यहके, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम बंधा, थाना धूमा, जिला सिवनी।
• मुकेश यहके, पिता गुलाब यहके, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम बंधा, थाना धूमा, जिला सिवनी।
• सुखराम यहके, पिता शंकरलाल यहके, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बंधा, थाना धूमा, जिला सिवनी।
*जप्त मशरूका :*
• 18 बंडल विद्युत तार एवं चोरी में प्रयुक्त औजार — ₹63,000
• 02 मोटरसाइकिल — ₹1,40,000
• कुल जप्त मशरूका — ₹2,03,000
*पुलिस टीम की भूमिका :* उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी झोतेश्वर सहायक उप निरीक्षक सुमित तिवारी, सहायक उप निरीक्षक सुरेश धुर्वे, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र, आरक्षक, शिवराज एवं आरक्षक गौरीशंकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना