Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

पहले दिन छह मैदानों पर खेले गए मैच, तमिलनाडु, बिहार, नवोदय विद्यालय समिति, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल की टीमें जीती

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संस्थागत प्रसव के लिए किया जागरूक

Aditi News Team

Thu, Nov 10, 2022
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा महिला बाल विकास विभाग के समन्वय से अक्षिता कार्यक्रम के अंतर्गत अंतरा फाउंडेशन द्वारा जिले में मातृ स्वास्थ्य एवं पोषण क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है।मातृ शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना कार्यक्रम का प्रमुख उद्द्येश्य है जिसकी पूर्ति के लिए घर में हो रहे प्रसव के रोकथाम के लिए भीमपुर प्रखंड में काम किया जा रहा है। अक्टूबर माह के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 40 प्रतिशत प्रसव घर में हुए हैं, जिसका मुख्य कारण जनजातिय पारंपरिक मान्यताएं और प्रथाएं, दूरगामी क्षेत्र के साथ ही अन्ध विश्वास है। इसके लिए अंतरा फाउंडेशन द्वारा समुदाय में जागरूकता के लिए ग्राम संवाद जैसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं जिसमे गाँव में लोगों से बातचीत के साथ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को अस्पताल में प्रसव के लाभ के साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही जननी योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा (प्रसूति सहायता) योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना जैसे सरकारी सहायता के बारे में जानकारी दी जा रही है।इस क्रम में अंतरा फाउंडेशन ने विगत सितम्बर माह में को कासमारखंडी के ग्राम पडार में ग्राम संवाद किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओ को भी शामिल किया गया। उन्हें नुकड़ नाटक दिखाकर घर में होने वाले प्रसव के खतरे और नुकसान के बारे में बताया गया। साथ ही गर्भावस्था के 1000 दिवस को समझाते हुए ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के दिन दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। गर्भवतियों को प्रसव पूर्व जांच, आंगनबाड़ी से मिलने वाले पोषण आहार, बच्चो के टीकाकरण और अस्पताल में प्रसव करने के लाभ, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा (प्रसूति सहायता) योजना के सहयाता के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में बीसीओ, सीएचओ, एएनएम और आशा सहयोगी ने भी भाग लिया।

Tags :

जरूरी खबरें