Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

पहले दिन छह मैदानों पर खेले गए मैच, तमिलनाडु, बिहार, नवोदय विद्यालय समिति, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल की टीमें जीती

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

: इंदौर समस्याओं को जांचे-परखे और उनका त्वरित निराकरण हो।विभागीय अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर श्री इलैया राजा टी के निर्देश।

Aditi News Team

Thu, Nov 10, 2022
आम नागरिकों से सतत सम्पर्क और संवाद रख उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक तथा गंभीरता के साथ सुना जाए।समस्याओं को जांचे-परखे और उनका त्वरित निराकरण हो।विभागीय अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर श्री इलैया राजा टी के निर्देश। नवागत कलेक्टर श्री इलैया राजा टी ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री इलैया राजा टी ने अधिकारियों को समझाइश देते हुए कहा कि आम नागरिकों से सतत सम्पर्क और संवाद रखा जाए। उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक गंभीरता के साथ सुना जाए। समस्याओं का परीक्षण करे, समस्याएं सही होने पर तत्काल सकारात्मक निराकरण करे। बेवजह किसी भी समस्या को लंबित नहीं रखे। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि किसी भी आमजन से अभद्रता और उनके काम को रोकने की प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर श्री इलैया राजा टी ने अपनी प्राथमिकताएं बतायी और कहा कि इसके अनुरूप अधिकारी, कर्मचारी योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करे। उन्होंने कहा कि राज्य शासन विशेषकर मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता वाली सभी योजनाएं, कार्यक्रम और अभियानों का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अभय बेडेकर, श्री अजय देव शर्मा, श्री राजेश राठौर तथा आर.एस. मण्डलोई, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती वंदना शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री इलैया राजा टी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज आवेदनों का सकारात्मक निराकरण निर्धारित समयावधि में किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि चिकित्सक एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचे तथा निर्धारित समय तक रूके। अस्पताल में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखी जाए। इस दिशा में कायाकल्प एवं लक्ष्य अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन हो। मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति- जनजाति कल्याण विभाग के अधिकारियों से चर्चा के दौरान निर्देश दिए कि स्कॉलरशिप का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि हॉस्टलों की जरूरतों का आकलन कर उसके अनुरूप रिनोवेशन के कार्य करवाए जाए, हॉस्टलों में सभी जरूरी सुविधाएं हो। उन्होंने कहा कि ई-मंडी की अवधारणा को साकार रूप दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करे और उनका मूल्यांकन भी किया जाए।

Tags :

जरूरी खबरें