Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: Jabalpur राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 78.81 फीसदी बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा

Aditi News Team

Mon, Feb 1, 2021

जबलपुर। तीन दिनों के राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन आज रविवार को जबलपुर जिले में पांच वर्ष तक की आयु के 78.81 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई गई। अभियान के तहत जिले में  शून्य से पांच वर्ष तक की आयु के 3 लाख 86 हजार 186 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। पहले दिन बूथ पर दवा पीने से छूट गये बच्चों को कल सोमवार 1 फरवरी और मंगलवार 2 फरवरी को टीकाकरण दलों द्वारा घर-घर जाकर दवा पिलाई जायेगी।

 राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ आज रविवार को विधायक श्री अशोक रोहाणी द्वारा विक्टोरिया अस्पताल में बच्चों को दवा पिलाकर किया गया। इस अवसर पर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रत्नेश कुररिया एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एसएस दाहिया भी मौजूद थे। अभियान के तहत पहले दिन आज रविवार को जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित किये गये 2 हजार 117 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई।
    कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने टीकाकरण दलों में शामिल कर्मचारियों को सोमवार 1 फरवरी और मंगलवार 2 फरवरी को शेष रह गये बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाने के निर्देश दिये हैं। श्री शर्मा ने नागरिकों से भी अपील की है कि बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने उनके घर आये स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पूरा सहयोग प्रदान करे तथा आसपास रह रहे परिवारों को भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक की आयु का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से न छूटे यह जिम्मेदारी सभी की लेनी होगी।

Tags :

जरूरी खबरें