Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

पहले दिन छह मैदानों पर खेले गए मैच, तमिलनाडु, बिहार, नवोदय विद्यालय समिति, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल की टीमें जीती

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

: जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन 5 एवं 6 अक्टूबर को 

Aditi News Team

Wed, Oct 4, 2023
जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन 5 एवं 6 अक्टूबर को गाडरवारा। क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 2 से 8 वी तक के छात्र छात्राओं के जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन 5 एवं 6 अक्टूबर को किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त प्रतियोगिता के लिए क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक के बच्चों के लिए शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय गाडरवारा एवं चीचली ब्लॉक हेतु शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उक्त प्रतियोगिता मे 5 व 6 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक एवं 2 बजे से 3:30 बजे तक की अवधि में छात्र छात्राएँ ओएमआर सीट पर प्रश्नों को हल करते हुए सही उत्तर पर गोला लगाएंगे। उक्त प्रतियोगिता में जनशिक्षा केंद्र स्तरीय ओलंपियाड़ उपरांत विषयवार चयनित कक्षा 2 एवं 3 के बच्चे हिंदी, अंग्रेजी व गणित, कक्षा 4 एवं 5 के बच्चे हिंदी,अंग्रेजी , गणित व पर्यावरण एवं कक्षा 6 से 8 तक के छात्र छात्राएँ हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, अंग्रेजी आदि विषयों की परीक्षा में शामिल होंगे। विदित हो कि उक्त प्रतियोगिता में परीक्षा केंद्रों तक बच्चों को पहुंचाने के लिये चीचली एवं साईंखेड़ा बीआरसी कार्यालय द्वारा वाहनों की व्यवस्था जनशिक्षा केंद्र पर की गई है । प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं को प्रवेश पत्र दिये जा चुके है। बीईओ प्रतापनारायण, एएस मसराम एवं बीआरसी गिरीश पटैल, डी के पटैल ने शाला प्रधानपाठकों से जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में अपनी शाला के चयनित बच्चों को शामिल कराने की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें