Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: Bhopal जनता कर्फ्यू का उल्लघंन करने वालों को जेल वाहन में किया जा रहा है लॉक-कलेक्टर श्री लवानिया<br>सभी लोग घरों में रहें, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी -डीआईजी श्री वली

Aditi News Team

Thu, Apr 22, 2021

Bhopal कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि लोग अपने घरों में रहे और बेवजह बाहर ना निकले, मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंस का पालन करें और घर में रहकर ही त्यौहार मनाए। मेडिकल आपात जरूरत के बिना घरों से बाहर निकलने और झूठ बोलकर बिना वजह बाहर घूमने वालों के विरुद्ध पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।   कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया और डीआईजी श्री इरशाद वली ने बुधवार को सड़को पर उतरकर बिना वजह सड़को पर घूमने वालों के विरुद्ध हो रही कर्रवाई का औचक निरीक्षण किया, लालाघाटी चौराहा, हमीदिया चौराहा पर खुद व्यवस्थाओं को संभाला और लोगो की गाड़ियों को रोककर पूछा की घरों से बाहर क्यों निकले, उचित कारण नहीं बताने और बेवजह घूमने वाले 50 से अधिक लोगों को साथ चल रही पुलिस बेन में लॉक कर दिया।       डीआईजी श्री इरशाद वली ने सभी पुलिस के जवानों को ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्ती करने के निर्देश दिए है।  भोपाल शहर में भ्रमण कर घर से बेवजह बाहर सड़कों पर निकलने वाले लोगों के विरुद्ध धारा 188 में करवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए है। बिना मास्क लगाए कोई भी व्यक्ति सड़को पर  नही दिखना चाहिए , इसके लिए सख्ती से कर्रवाई की जाए , इसके साथ ही सभी जवान अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें और  किसी को कोई समस्या हो रही है तो तुरंत अपने आपको अन्य लोगों से अलग करके डॉक्टर से अपनी जांच कराए। इसके साथ ही कलेक्टर श्री लवानिया ने  ड्यूटी पर तैनात सभी  अधिकारी और जवानों को कहा कि बेहतर खाना खाए और लगातार पानी पीते रहे, ड्यूटी के दौरान भी सोशल डिस्टेंस का पालन करें, समूह में एक साथ नहीं बैठे और खड़े भी न हो, घरों में जाने पहले जूते चप्पल घरों के बाहर रखे और कपड़े आदि भी हो सके तो बाहर ही उतारकर दूसरे पहन ले घरों के अन्य सदस्यों से दूरी बनाकर रखें।

Tags :

जरूरी खबरें