Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

सड़कों और राजमार्गों पर निराश्रित गोवंश की दुर्घटनाओं, रेस्क्यू, उपचार और संरक्षण की समस्याओं को लेकर गो सेवकों ने

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

: भोपाल संक्रमण की चैन तोड़ने गांवों में जन-जागरूकता जारी

Aditi News Team

Tue, May 25, 2021

जिले के गांवों में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने के बाद सर्च एंड रिसर्च डवलपमेंट सोसायटी ने फंदा विकासखंड नरोन्हा साँकल के गावों में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इन गांवों की गलियों और चौपालों के साथ-साथ एक्टिव जोन में सोसायटी के कार्यकर्ता ऑडियो -वीडियो संदेशों के साथ-साथ घर-घर दस्तक देकर लोगों को वैक्सीन लगवाने, मास्क पहनने तथा घरों में रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

    सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. मोनिका जैन ने बताया कि मंगलवार को सोसायटी के कार्यकर्ता नरोन्हा सांकल विकासखंड गांवों में पहुंचे। सोसायटी द्वारा तैयार किए गए कोरोना जागरूकता रथ से यहां ऑडियो -वीडियो के माध्यम से वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों को मास्क और सेनेटाइजर वितरित किए गए। सोसायटी के साथ कला पथक दल के कलाकार भी गीतों के माध्यम से वैक्सीनेशन और घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में पिछले डेढ़ महीने से सोसायटी कोरोना जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर रही है।

    जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए माइक्रो कंटेनमेंट जोन में सबसे ज्यादा फोकस किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। यहां मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ लोगों से घरों में रहने की अपील सोसायटी द्वारा की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें