Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: भोपाल,एक दिन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 86 सैंपल लिए

Aditi News Team

Tue, Oct 26, 2021

भोपाल। कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर भोपाल में लगातार खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावट से मुक्ति अभियान चला रहा है इसके अंतर्गत   मनु कंफेक्शनरी गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण कार्यवाही की गई। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पटेल और सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धाकड़ के नेतृत्व में कंफेक्शनरी फैक्ट्री में मीठी गोली,  कोकोनट स्वीट्स के अलग-

अलग फ्लेवर का निर्माण कर विक्रय कर रहे थे जिसमें निरीक्षण कर अलग-अलग फ्लेवर के चार नमूने लिए एवं धारा 32 का नोटिस जारी किया गया।    दूसरी टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चलित खाद्य प्रयोगशाला से अस्सी (80 ) सर्विलेंस नमूने गुलमोहर शाहपुरा बावड़ियां कला और ग्यारह  नंबर क्षेत्र  के खाद्य पदार्थ दुकानों से लेकर प्रारंभिक जांच की गई। आज भोपाल में अलग-अलग  एरिया से 6 लीगल नमूने एवं 80 सर्विलेंस नमूने लिए गए।

Tags :

जरूरी खबरें