Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: नरसिंहपुर, शिविर में 170 बालक- बालिकाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Aditi News Team

Fri, Apr 1, 2022
शिविर में 170 बालक- बालिकाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण नरसिंहपुर, 31 मार्च 2022. शासकीय नेहरू माध्यमिक शाला कंदेली नरसिंहपुर में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 170 बालक एवं बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से 29 दंत रोग, 10 त्वचा रोग, 6 नेत्र रोग, 10 एनीमिया व 2 कान संबंधी रोग से प्रभावित पाये गये। इन बालक- बालिकाओं को नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. रूपेश चौधरी, डॉ. गौरीश सोनी एवं आयुष चिकित्सक डॉ. अमित सोनी द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें