Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: नरसिंहपुर व गाडरवारा में कलेक्टर द्वारा ऑक्सीजन संयंत्र का निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Dec 2, 2021

नरसिंहपुर । कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने एसपी श्री विपुल श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिला चिकित्सालय एवं सिविल अस्पताल गाडरवारा में स्थापित ऑक्सीजन संयंत्रों का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने ऑक्सीजन संयंत्र की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
  इस अवसर पर नरसिंहपुर में सिविल सर्जन डॉ. अनीता अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. अजय कुमार जैन, गाडरवारा में एसडीएम सुश्री सृष्टि जयंत देशमुख मौजूद थी।
जिला अस्पताल में आईसीयू का निरीक्षण  

कलेक्टर रोहित सिंह ने जिला अस्पताल में आईसीयू- गहन चिकित्सा इकाई का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थायें देखीं। उन्होंने निर्देश दिये कि तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सभी व्यवस्थायें चाकचौबंद रहें।

Tags :

जरूरी खबरें