Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: नरसिंहपुर,मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जबलपुर व नगर पालिका नरसिंहपुर के अधिकारियों ने की शहर में संयुक्त कार्रवाई

Aditi News Team

Sat, Mar 13, 2021

नरसिंहपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण- 2021 के मानकों और दिये गये निर्देशों के अनुपालन में मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जबलपुर एवं नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर के अधिकारियों व कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने शनिवार 13 मार्च को शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। संयुक्त दल द्वारा कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित पॉलीथिन, कैरीबेग एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने को जागरूक किया और प्रतिष्ठानों पर चलानी कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों से कैरीबेग करीब 30 किग्रा जब्त कर 6700 रूपये की चलानी कार्रवाई की गई।
  संयुक्त दल ने सिंहपुर चौराहा, राम मंदिर, स्टेशनगंज आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कराची जनरल स्टोर, एमके प्लास्टिक, ओम प्लास्टिक, आरके प्लास्टिक, तृप्ति स्वीट्स, अग्रवाल मिष्ठान भंडार, मंशाराम किराना स्टोर्स, ऊं सांई राम किराना, जग्गी आईस पार्लर आदि प्रतिष्ठानों से प्रतिबंधित कैरीबेग लगभग 30 किग्रा जब्त की गई। इन प्रतिष्ठानों 6700 रूपये का की चलानी कार्रवाई कर राशि वसूल की गई। संयुक्त टीम के अधिकारियों ने व्यावसायियों से आग्रह किया गया कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें व प्रतिबंधित कैरीबेग का क्रय- विक्रय नहीं करें। कपड़े की थैली का उपयोग करें।
   इस मौके पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर (वैज्ञानिक)  अजय खरे, नगर पालिका नरसिंहपुर के स्वास्थ्य अधिकारी राकेश नामदेव, राजेश चौधरी, रामकुमार नामदेव, रामकुमार मेहरा, दिलीप पटैल, प्रीति, रोहित आदि मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें