Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: नई दिल्ली 24 घंटे में कुल 44,230 नए मामले सामने आए और 42,360 लोग ठीक हुए हैं जबकि इस दौरान कुल 555 लोगों की मौत

Aditi News Team

Fri, Jul 30, 2021

नई दिल्ली । देश भर में कोरोना के मामलों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में कुल 44,230 नए मामले सामने आए और 42,360 लोग ठीक हुए हैं जबकि इस दौरान कुल 555 लोगों की मौत हुई है।  44,230 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना के कुल मामले बढ़कर  3,15,72,344 हो गए हैं। वहीं अबतक 3,07,43,972 मरीज इस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अबतक कुल 4,23,217 लोगों की मौत हो चुकी है।

Covid19: 24 घंटे में  44,230 नए मामले आए, 555 लोगों की मौत - India TV Hindi

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार तीसरे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश में अभी 4,05,155 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.28 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,315 बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.38 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 46,46,50,723 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 18,16,277 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.44 प्रतिशत है। वहीं, नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर 2.43 प्रतिशत है। 

देश में अभी तक कुल 3,07,43,972 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 45.60 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। 

Tags :

जरूरी खबरें