Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: दिल्‍ली, माननीय केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री डॉ. भारती प्रविण पवार जी द्वारा राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल दिल्‍ली का निरीक्षण

Aditi News Team

Fri, Sep 3, 2021

3 सितंबर, 2021 को माननीय केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री डॉ. भारती प्रविण पवार जी द्वारा राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल, दिल्‍ली का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्‍सा अधीक्षक एवं वहां उपस्‍थित अन्‍य चिकित्‍सा अधिकारियों ने माननीय मंत्री जी का स्‍वागत किया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम उन्होंने कोविड टीकाकरण केन्‍द्र का निरीक्षण किया एवं वहां पर आये लाभार्थियों से बातचीत की। इसके उपरांत पीजीआईएमईआर परिसर के पुस्‍तकालय का भी निरीक्षण किया। मरीजों की सुविधाओं के लिए स्‍थित अस्‍पताल के रसोईघर का भी निरीक्षण किया तथा खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। उसके बाद माननीय मंत्री जी ने अस्‍पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के आइ.सी.यू. एवं हड्डी विभाग के वार्ड का निरीक्षण किया तथा वहां भर्ती मरीजों से बातचीत करके उनके हालचाल पूछे। अंत में मरीजों के लिए उत्तम सुविधाओं एवं अस्‍पताल की उत्तम देखरेख तथा स्‍वच्‍छता के लिए चिकित्‍सा अधीक्षक को निर्देश दिए।

Tags :

जरूरी खबरें