Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: तेंदूखेड़ा में कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन पर कपड़ा दुकान सील

Aditi News Team

Tue, May 25, 2021

नरसिंहपुर । एसडीएम तेंदूखेड़ा जीसी डेहरिया के निर्देशन में निगरानी दल ने तेंदूखेड़ा के वार्ड क्रमांक 06 में डोभी रोड पर स्थित कपड़ा दुकान कोठारी ट्रेडर्स को धारा 144 के आदेश उल्लंघन कर दुकान के अंदर सामान विक्रय करते पाये जाने पर सील कर दिया है। यह दुकान रजनीश पिता दयालचंद कोठारी के नाम से संचालित है।
   औचक निरीक्षण में इस दुकान में निगरानी दल को कोरोना कर्फ्यू के आदेश का उल्लंघन किया जाना पाया गया। इस कारण से एसडीएम के निर्देश पर पंचनामा बनाकर कपड़ा दुकान को सील किया गया। संबंधित दुकानदार के विरूद्ध आईपीसी की धारा 188 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

Tags :

जरूरी खबरें