Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: गाडरवारा,15 से 17 वर्ष के बच्चों को लगाया जा रहा दूसरा डोज,सभी को दूसरा डोज लगवाने की गई अपील

Aditi News Team

Wed, Feb 2, 2022

गाडरवारा। नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में 2 फरवरी से 15 से 17 वर्ष के सभी स्कूली छात्रों का कोविड-19 टीकाकरण का दूसरा चरण प्रारंभ हो रहा है। इसके अंतर्गत सभी छात्र जिन्होंने पहला टीका आज से 28 दिन पहले लिया था, वह सभी इस चरण में अपना दूसरा डोज लगवाना सुनिश्चित करें। इस बारे में जानकारी देते हुए शहरी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी एवं कोविड वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ विजय ठगेले ने बताया कि अब से सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में आगामी एक सप्ताह तक की कार्य योजना बनाई गई है। सभी प्रिंसिपल, प्रभारी अध्यापक गणों एवं पालकों से निवेदन है कि पूरी स्ट्रेंथ के साथ पात्र स्कूल के बच्चों का टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें।

Tags :

जरूरी खबरें