Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: संविधान दिवस पर स्कूलों की प्रार्थना सभा मे बताया संविधान का महत्तव 

Aditi News Team

Tue, Nov 26, 2024
संविधान दिवस पर स्कूलों की प्रार्थना सभा मे बताया संविधान का महत्तव  गाडरवारा। बीते मंगलवार को संविधान दिवस पर स्कूलों की प्रार्थना सभाओ मे शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को भारतीय संविधान के महत्तव के विषय मे बताया। इसके अलावा स्कूलों मे चित्रकला संबंधी प्रतियोगितायें भी आयोजित हुईं। इस अवसर पर संविधान की वीडियो क्लिप भी दिखाई गई।उल्लेखनीय है कि देश में 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी के बाद तैयार किया गया संविधान 26 नवम्बर 1949 को अपनाया गया था। इसके बाद देश में 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया था। संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने पर संविधान की जानकारी के प्रति जन-जागरूकता के लिये 26 नवम्बर 2024 से वर्ष भर चलने वाला "हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान" आज से शुरू हो गया है।

Tags :

जरूरी खबरें