Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

: 9 वी से 12 वी तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू

Aditi News Team

Mon, Jan 2, 2023
9 वी से 12 वी तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू गाडरवारा। सोमवार से क्षेत्र के सरकारी हाई एवं हायरसेकंडरी विद्यालयों में 9 वी से 12 वी कक्षाओ की अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार सुबह 8 बजे से 11 बजे तक 11 वी एवं 12 वी तथा सुबह 11 बजकर 15 मिनिट से 2 बजकर 15 मिनिट तक 9 वी एवं 10 वी की परीक्षाएं शुरू हुई। शुरुआती दिन 9 एवं 10 वी में छात्र छात्राओं ने अंग्रेजी एवं 11 वी व 12 वी में भौतिकी/व्यवसायिक अध्ययन /इतिहास विषय के परचे हल किए। विदित हो कि यह पहला मौका है जब जनवरी माह में अर्धवार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। ये पहला मौका है जब अर्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षाओं के बीच इतना कम समय अंतराल देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पहले जो पेपर सुबह 7 बजकर 30 मिनिट से होने थे अब वह संशोधित समय सारिणी के अनुसार सुबह 8 बजे से हो रहे है। विदित हो कि प्रश्नपत्र ब्लू प्रिंट के आधार पर तैयार किए गए है। परीक्षा के शुरुआती दिन सुबह अत्यधिक कोहरे एवं ठंड की वजह से छात्र छात्राओं को स्कूल तक पहुँचने में असुविधा हुई।

Tags :

जरूरी खबरें