Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: सी ई ओ जनपद पंचायत चीचली एवम जनशिक्षक तेंदूखेड़ा ने किया शालाओं का निरीक्षण

Aditi News Team

Sun, Dec 18, 2022
सी ई ओ जनपद पंचायत चीचली एवम जनशिक्षक तेंदूखेड़ा ने किया शालाओं का निरीक्षण गाडरवारा। विगत दिवस विकासखंड चीचली की वनांचल ग्रामों में संचालित शालाओं भिलमाढाना ए, कोटरी, छींदखेड़ा रामीकामथ एवम महुआकछार का आकस्मिक निरीक्षण जनपद पंचायत चीचली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी आर उईके एवम जनशिक्षक तेंदूखेड़ा संजय सोनी ने किया। निरीक्षण के दौरान शालाएं विधिवत संचालित पाई गई । इस दौरान छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने , आईवीआरएस पोर्टल पर प्रतिदिन एम डी एम डेटा फीड करने, एसएमएस करने , एम शिक्षा मित्र एप्प पर प्रतिदिवस शिक्षकों एवम छात्रों की उपस्थिति लगाने , छात्र उपस्थिति बढ़ाने , ऐट ग्रेड वर्क बुक के द्वारा अध्यापन कराने संबंधी निर्देश समस्त प्रधान पाठको को दिए गए। विभिन्न शालाओं के अवलोकन के दौरान शालाओं में शिक्षक धरमपाल इनवाती , सोमनाथ ऊईके, संतोष ठाकुर , हेमकुमार नामदेव, राजकुमार ठाकुर एवम अतिथि शिक्षक भी उपस्थित मिले।

Tags :

जरूरी खबरें