Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: शालाओं में विदाई कार्यक्रम आयोजित

Aditi News Team

Wed, Apr 6, 2022

गाडरवारा। क्षेत्र की शासकीय शालाओं में इन दिनों 5 वी एवं 8 वी के छात्र छात्राओं के लिए विदाई समारोह का दौर जारी है। गत दिवस साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत साईखेड़ा में शासकीय प्राथमिक शाला खिरका टोला के 5 वी एवं चीचली ब्लॉक के तहत ग्राम टेकापार एवं उमरिया की शासकीय माध्यमिक शालाओं में कक्षा आठवीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षको द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया तदोपरांत सभी बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विदाई के क्षणो में छात्र छात्राएँ भावुक हो गए। इस अवसर पर ख़िरका टोला में रामस्वरूप बसेडिया, रामस्वरूप शर्म,सुषमा तिवारी, प्रभा वर्मा, टेकापार में सुनीता सोनी एवं उमरिया में शिक्षक राकेश ठाकुर,मनीष सोनी ,ललित गुर्जर सहित छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें