Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: प्रतिभा योजना अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन

Aditi News Team

Sat, Aug 19, 2023
प्रतिभा योजना अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन नरसिंहपुर।वर्ष 2023- 24 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के 12 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों का राष्ट्रीय प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं जेईई/ नीट/ सीएलएटी/ एनडीए के माध्यम से प्रतिष्ठित संस्थाओं में प्रवेश के लिए चयन होने पर प्रतिभा योजना से पुरस्कार की राशि दी जाती है। उन्हें प्रतिभा प्रोत्साहन की राशि 25 हजार रुपये से 50 हजार रुपये तक का लाभ दिया जाता है। इसके लिए एमपी टॉस्क पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई से 15 सितम्बर 2023 तक है। जिले के सभी पात्र विद्यार्थियों को सूचित किया गया है कि वे उक्त योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित तिथि में अपना आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ ले सकते हैं। यह जानकारी जिला संयोजक जनजाति कार्य विभाग नरसिंहपुर ने दी है।

Tags :

जरूरी खबरें