Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: पाली की प्राथमिक शाला में बच्चों को दिलाई मूल कर्तव्य दिवस की शपथ 

Aditi News Team

Tue, Jan 3, 2023
पाली की प्राथमिक शाला में बच्चों को दिलाई मूल कर्तव्य दिवस की शपथ गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पाली (खैरी) की शासकीय प्राथमिक शाला में देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों को मूल कर्तव्य दिवस की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर संस्था के प्रधानपाठक सिराज अहमद सिद्दिकी ने बच्चों को सावित्री बाई फुले के जीवन से जुड़ी जानकारी देते हुए भारतीय संविधान में नागरिकों के मूल कर्तव्यों के बारे में बताया। शाला के शिक्षक ब्रजेश श्रीवास ने भी बच्चों को उपयोगी जानकारी दी। इस अवसर पर शाला के सभी बच्चे उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें