Thursday 24th of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: पांचवी और आठवी की वार्षिक परीक्षा सामग्री का हुआ वितरण

Aditi News Team

Wed, Mar 30, 2022
पांचवी और आठवी की वार्षिक परीक्षा सामग्री का हुआ वितरण गत दिवस जिला मुख्यालय नरसिंहपुर के शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से पांचवी एवं आठवी की वार्षिक परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण जिले के 78 संकुल केंद्रों के प्राचार्यो को किया गया। परीक्षा सामग्री लेने हेतु निर्धारित समय के पूर्व ही जिले के संकुलों से प्राचार्यो एवं उनके सहयोगियों के एकत्रीकरण का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। परीक्षा सामग्री वितरण व्यवस्था का जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन, डीपीसी एस के कोष्ठी, रमसा के एडीपीसी जी एस पटैल ने एमएलबी स्कूल पहुंचकर जायजा लिया एवं सामग्री वितरण से जुड़े आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर समस्त संकुल प्राचार्यो को परीक्षा वाले दिन समय पर परीक्षा सामग्री वितरण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर बीईओ प्रतापनारायण, एएस मसराम प्रभारी बीईओ मनीष कटारे, उमाशंकर छिरा, बीआरसी डी के पटैल, गिरीश पटैल, राजेश सेन, रविशंकर ठाकुर,परीक्षा वर्ग प्रभारी सबल सिंह जाट, प्राचार्य विनीता पांडे, दीपक अग्निहोत्री , एन एस रघुवंशी, जय कुमार सोनी , ए पी सी धीरज पटेरिया, बीएसी नीरज वाजपेई, पब्रजेश नेमा, गोविंद बड़कुर, विक्रम शर्मा, धनीराम मेहरा सहित प्राचार्यों की उपस्थिति रही ।

Tags :

जरूरी खबरें