Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

IASE PSM जबलपुर में एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का गरिमामय आयोजन

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

: नरसिंहपुर,जिले के सीएम राईज स्कूलो में 65 शिक्षको ने किया पदभार ग्रहण 

Aditi News Team

Tue, Jun 14, 2022
जिले के सीएम राईज स्कूलो में 65 शिक्षको ने किया पदभार ग्रहण जिले में सभी 5 चयनित सीएम राईज स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत के पहले ही परीक्षा में चयनित स्कूलों में उपप्राचार्य सहित शिक्षको ने मप्र शासन द्वारा जारी आदेश के पालन में पदभार ग्रहण कर लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने बताया कि सीएम राईज विद्यालय अंतर्गत चांवरपाठा ब्लॉक में डोभी की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में अभी तक 7, साईंखेड़ा ब्लॉक में साईंखेड़ा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में 14, करेली ब्लॉक में करेली के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में 14, नरसिंहपुर ब्लॉक के एसडीएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर में 15 एवं गोटेगांव ब्लॉक के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय गोटेगांव में 15 शिक्षको ने पदभार ग्रहण किया है। श्रीमती विल्सन ने बताया कि सीएम राईज स्कुलो के लिए जिले के विभिन्न संवर्गो के 79 शिक्षको के आदेश जारी हुए थे जिनमें से 65 शिक्षको ने जिले में पदभार ग्रहण किया एवं 10 शिक्षको को जिले के बाहर कार्यमुक्त किया गया । इसके अलावा जिले के 3 शिक्षको ने पदभार ग्रहण नही किया । उन्होने बताया की जिले के सीएम राईज स्कूलो मे स्कूल शिक्षा विभाग , डीपीआई एवं संयुक्त संचालक लोक शिक्षण कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया सहित अन्य गतिविधियां शुरू हो गई है। जल्द प्राथमिक शिक्षको का पदांकन भी इन स्कूलों में विभाग द्वारा किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें