Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: तूमड़ा मॉडल शाला की हुई प्रशंसा 

Aditi News Team

Tue, May 2, 2023
तूमड़ा मॉडल शाला की हुई प्रशंसा गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम तूमड़ा की शासकीय बालक प्राथमिक शाला का क्षेत्रीय सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ भ्रमण किया। उन्हें यहां नवाचारी शिक्षक हल्के वीर पटेल द्वारा विद्यालय में किए जा रहे नवाचारों का अवलोकन कराया गया और शैक्षिक प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। अवलोकन के दौरान सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिक्षकों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे इन प्रयासों और नवाचारों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस मौके पर विद्यालय प्रमुख श्रीमती सरोज सिलावट, सुधा शर्मा, वर्षा गुमास्ता ,ओमपाल राजपूत, दर्शन मेहरा, पोहुपसिंह पटेल सहित जनपद शिक्षा केंद्र साईंखेड़ा से बी ए सी योगेन्द्र सिंह झारिया एवं सीएसी प्रशान्त राय भी उपस्थित रहे !

Tags :

जरूरी खबरें