Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: डीईओ ने किया मिढवानी में स्कूल का निरीक्षण 

Aditi News Team

Sun, Jun 19, 2022
गाडरवारा,डीईओ ने किया मिढवानी में स्कूल का निरीक्षण गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम मिढवानी की शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। इस मौके पर स्कूल के छात्र छात्राओं ने उनका फूल माला स्वागत किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान छात्र छात्राओं को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए उनसे बेहतर पढ़ाई करने की बात कही। उन्होने स्कूल मे शिक्षको एवं जनसहयोग से तैयार पुस्तकालय का अवलोकन करते हुए पुस्तको के बेहतर रखरखाव की प्रशंसा की एवं पुस्तको को छात्र उपयोगी बताया। उंन्होने शाला परिसर में माँ सरस्वती देवी के मंदिर निर्माण में शिक्षक शेख जाफर के योगदान को सराहा। इस अवसर पर डीईओ श्रीमती विल्सन के साथ बीआरसी गिरीश पटैल, मधुसूदन पटैल, सिराज अहमद सिद्दिकी , हल्केवीर पटेल सहित शाला प्रभारी प्रशांत पटैल, शेख जाफर खान, शिवहरि उपाध्याय, बबीता कोरी ,सुनीता शर्मा, शहनाज बानो खान, आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें