Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

: गाडरवारा, शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलो में त्रैमासिक परीक्षाएं सम्पन्न,शाला बदलकर होगा कापियों का मूल्यांकन

Aditi News Team

Tue, Oct 18, 2022
शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलो में त्रैमासिक परीक्षाएं सम्पन्न,शाला बदलकर होगा कापियों का मूल्यांकन गाडरवारा । क्षेत्र के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में 7 अक्टूबर से प्रारंभ त्रैमासिक परीक्षाएं गत दिवस संपन्न हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 वी एवं 11 वी की परीक्षाएं सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 11 बजे तक एवं 10 वी एवं 12 वी की परीक्षाएं दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित हुई । परीक्षा उपरांत सील बंडल पैक उत्तरपुस्तिकाएं साईंखेड़ा ब्लॉक के बीटीआई स्कूल गाडरवारा एवं साईंखेड़ा के सीएम राईज विद्यालय एवं चीचली ब्लॉक के उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के संकलन केंद्रों पर परीक्षा वाले दिन जमा की गई। अब परीक्षा उपरांत अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शाला बदलकर किया जाएगा एवं जल्द नतीजे घोषित कर परिणाम की फीडिंग विमर्श पोर्टल पर की जायगी। उत्तरपुस्तिकाओं के संकलन केंद्रों पर प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या, जयमोहन शर्मा एवं चन्द्रकांत विश्वकर्मा सहित सहयोगी शिक्षको का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

Tags :

जरूरी खबरें