Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: गाडरवारा, राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट चयन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

Aditi News Team

Mon, Sep 27, 2021

गाडरवारा । राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट चयन परीक्षा बीते रविवार को प्रात: 10.45 बजे से दोपहर 2.15 बजे तक नगर के परीक्षा केन्द्रों पर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त परीक्षा के लिए विकासखंड सांईखेड़ा के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा में दर्ज कुल 250 छात्र छात्राओं में से 160 उपस्थित एवं 90 अनुपस्थित, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा में दर्ज 90 छात्र छात्राओं में से 65 उपस्थित एवं 25 अनुपस्थित एवं विकासखंड चीचली हेतु उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में दर्ज 200 छात्र छात्राओं में से 145 उपस्थित एवं 55 अनुपस्थित , शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा में दर्ज 130 छात्र छात्राओं में से 108 उपस्थित एवं 22 अनुपस्थित रहे। उल्लेखनीय है की परीक्षाओं के संचालन हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा में प्रभारी प्राचार्य जयमोहन शर्मा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा में प्राचार्य अनूप शर्मा, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या एवं शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा में प्रभारी प्राचार्य के के वर्मा को केंद्र अध्य्क्ष बनाया गया था। इसके अलावा बीईओ प्रतापनारायण सहित अन्य अधिकारियों ने भी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।

Tags :

जरूरी खबरें