Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

: गाडरवारा, बीटीआई स्कूल में अशासकीय शालाओं के प्रधानपाठकों की बैठक आयोजित 

Aditi News Team

Sat, Mar 4, 2023
बीटीआई स्कूल में अशासकीय शालाओं के प्रधानपाठकों की बैठक आयोजित 5 वी, 8 वी परीक्षा एवं नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को लेकर दिए निर्देश गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय बीटीआई स्कूल में साईंखेड़ा ब्लॉक के अशासकीय स्कूलों के प्राचार्यो की बैठक जनपद शिक्षा केंद्र साईंखेड़ा के बीआरसी गिरीश पटैल, बीएसी संदीप स्थापक, नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के ब्लॉक सह समन्वयक पवन राजौरिया ने ली। बैठक में प्रमुख रूप से 5 वी एवं 8 वी की परीक्षाओं, नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक चर्चाएं की गई एवं जरूरी निर्देश दिये गए। बैठक में गिरीश पटैल ने कहा कि इस वर्ष निजी स्कुलो के बच्चे भी 5 एवं 8 वी की परीक्षाओं में शासकीय स्कुलो के बच्चों के साथ बैठेंगे। इस बार प्रत्येक जनशिक्षा केंद्र पर 3 परीक्षा केंद्र बनना है। राज्य शिक्षा केन्द्र के पोर्टल पर 5 वी एवं 8 वी के छात्र छात्राओ को जोड़ने , ट्रांसफर से जुड़े ऑप्शन शुरू हो गए है। समस्त अशासकीय स्कूलों के प्रभारी 5 वी एवं 8 वी के बच्चों को जोड़ें जिससे कि कोई भी छात्र छात्राएँ परीक्षा से वंचित न रहे। संदीप स्थापक ने कहा कि समस्त अशासकीय संस्थाएँ बीआरसी कार्यालय के सम्पर्क में रहकर पोर्टल पर 5 वी व 8 वी के छात्र छात्राओ से जुड़ी समस्याओं का जल्द निदान कराएं। बेठक में पवन राजौरिया ने कहा कि समस्त अशासकीय शालाओं के नोडल अधिकारी अपनी शालाओं के शिक्षको को नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के बारे में प्रशिक्षण दे एवं सामाजिक चेतना केंद्रों पर असाक्षरों को साक्षर बनाने में महती भूमिका का निर्वाहन करें। बेठक में जनशिक्षक बनवारी लाल नागवंशी, मो अपसार खान, मधुसूदन पटैल , अनुज जैन , ललित गिरदौनिया सहित अशासकीय शालाओं के प्रभारी मौजूद रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें