Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: गाडरवारा, बीआरसी एवं बीएसी ने किया निरीक्षण

Aditi News Team

Sun, Oct 24, 2021

गाडरवारा। स्कूल खुलने के बाद से ही चीचली विकासखण्ड की शालाओं में सतत निरीक्षणो का दौर जारी है। बीईओ एएस मसराम एवं संकुल प्राचार्यो के सतत निरीक्षणो के बाद विगत दिवस चीचली विकासखण्ड के बीआरसी डी के पटैल ने ग्राम महगवां खुर्द, रायपुर, खैरी, टूडनी, आडेगांव खुर्द ,इमलिया, मालहनबाड़ा, कान्हरगांव की शासकीय एकीकृत शालाओं का निरीक्षण किया। इसके अलावा बीएसी अरुण दुबे ने भी ग्राम सुजानपुर, बारहबड़ा, पलेरा सहित अन्य शासकीय शालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षणो के दौरान दोनों अधिकारियों ने शाला परिसरों में समुचित सफाई, पुताई सहित स्कुलो की दीवारों पर अधिकारियों एवं शाला स्टाफ सदस्यों के मोबाइल नम्बर अंकित कराने, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 की राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देश अनुसार तैयारी कराने, दक्षता उन्नयन वर्क बुको की जाँच करने , समय पर शाला संचालन संबंधी निर्देश शिक्षको को दिये । निरीक्षणो के दौरान बच्चों से बात कर उनके पढ़ाई के स्तर का मूल्यांकन भी किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें