Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: गाडरवारा, एसडीएम ने किया स्कूल का निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Sep 15, 2022
एसडीएम ने किया स्कूल का निरीक्षण गाडरवारा। गत दिवस अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सृष्टि देशमुख गौड़ा ने क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्र छात्राओं से संवाद कर पुस्तक एवं गणवेश से जुड़ी जानकारी ली। उन्होने पीएम पोषण योजना के तहत छात्र छात्राओं को दिए जा रहे मध्यान्ह भोजन की जानकारी भी ली। उन्होंने स्कूल परिसर एवं शौचालयों की साफ सफाई पर जोर दिया एवं ब्लेक बोर्डों को सुधरवाने के निर्देश भी शिक्षको को दिये। इस अवसर पर शिक्षक आजाद सिंह कौरव,भगवान सिंह राजपूत, महेश अधरुज, शकुन अधरुज, खेमचंद साहू,अतिथि शिक्षक शुभम जाधव,सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र कौरव, सचिव उपेंद्र कौरव आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें