Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: गाडरवारा,बीईओ एवं बीआरसी ने ली अशासकीय स्कुलो की बैठक

Aditi News Team

Mon, Nov 1, 2021

गाडरवारा। सोमवार को स्थानोय कन्या नवीन विद्यालय में 12 नवंबर को होने वाले राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (एनएएस) 2021 हेतु चयनित अशासकीय शालाओं के प्राचार्यो की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कुलो के प्राचार्यो को उनकी शाला के चयनित होने की जानकारी दी गई एव 12 नवम्बर के दिन आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए तैयारियां करने के निर्देश दिये गए। बैठक में बीईओ प्रतापनारायण ने कहा की राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे हमारे लिए महत्वपूर्ण है। परीक्षा के दिन स्कूल में पर्याप्त परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं रहें। इस बात को ध्यान में रखकर तैयारियां शुरू कर दें। बीआरसी चंदन शर्मा ने कहा की सभी चयनित अशासकीय संस्थाएं छात्र छात्राओं को भी बेहतर ढंग से परीक्षा की तैयारी कराएं। बीएसी संदीप स्थापक ने कहा की पिछली बार हमारा जिला एनएएस परीक्षा में सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम आया था। इस बार भी आप सभी की मेहनत से हमारा जिला फिर से अव्वल आये ऐसा उद्देश्य बनाकर हम सभी कार्य करें। बैठक का संचालन जनशिक्षक प्रदीप मालवीय ने किया एवं अंत मे आभार प्रदर्शन जनशिक्षक बनवारी लाल नागवंशी ने किया। बैठक में जनशिक्षक मो अपसार खान सहित अशासकीय शालाओं के प्राचार्य मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें