Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: गाडरवारा,डाइट से विकासखण्ड प्रभारी ने तैयारियो का लिया जायजा

Aditi News Team

Thu, Nov 11, 2021

गाडरवारा। 12 नवंबर 2021 को चयनित विद्यालयों में कक्षा 3 , 5 , 8 एवं कक्षा 10 में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (एन ए एस) का आयोजन किया जाना है। सर्वे के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न स्तरों पर मॉनिटरिंग का कार्य जारी है। इसी अनुक्रम में नरसिंहपुर जिले के साईं खेड़ा विकासखंड में एन ए एस के विकास खंड प्रभारी संजय शर्मा व्याख्याता डाइट द्वारा टीम के साथ विभिन्न विद्यालयों का अवलोकन किया गया। मॉनिटरिंग के दौरान उनके साथ विकासखंड की एन ए एस टीम के सदस्य प्रसन्न खत्री, विकासखंड के बी ए सी संदीप स्थापक एवं क्लस्टर प्रभारी राजेंद्र गुप्ता के साथ जन शिक्षक गण भी सम्मिलित थे । श्री शर्मा के साथ दल द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला बरेली कठोतिया, शासकीय हाई स्कूल नांदनेर , शासकीय हाई स्कूल दहल वाड़ा एवं शासकीय हाई स्कूल निवारी का गहन अवलोकन करते हुए चयनित कक्षाओं के छात्रों की सर्वे संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा 12 नवम्बर के दिन विद्यालय की सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने एवं सभी बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति रखने के निर्देश दिए।

Tags :

जरूरी खबरें