Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: गाडरवारा,टेकापार की माध्यमिक शाला जिले की उत्कृष्ट शाला बनने की ओर अग्रसर

Aditi News Team

Fri, Jan 7, 2022

एकशिक्षकीय शाला होने के बावजूद विद्यालय में हो रहे अच्छे नवाचार

गाडरवारा। चीचली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम टेकापार की शासकीय माध्यमिक शाला इन दिनों जिले की उत्कृष्ट शालाओं में शुमार होने की स्तिथि में आती जा रही है। उक्त शाला में 76 छात्र छात्राएँ 6 वी से 8 वी तक की क्क्षाओ में पढ़ते है जो प्रतिदिन गणवेश पहनकर एवं निजी स्कूल के छात्रों जैसे बैच लगाकर आते है। विदित हो की शाला में सिर्फ एकमात्र शिक्षिका श्रीमती सुनीता सोनी है जिन्होंने अपनी कार्यकुशलता एवं कर्तव्य के प्रति सजगता से शाला में नए नए नवाचार कर छात्र छात्राओं को बेहतर ज्ञान दिया है। उन्होंने विज्ञान मॉडल के प्रति छात्र छात्राओं की रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पलक मालवीय, प्रिया मालवीय,प्रिया कौरव, मानसी कौरव, आदित्य कौरव,संजय कौरव, शबाना बहना सोना मेहरा, रक्षा मेहरा , अंशिका कौरव सहित अन्य को प्रेरणा देकर वाटर हारवेस्टिंग, सिंचाई की ड्रिप सिस्टम पद्धति, उत्सर्जन तंत्र एवं श्वसन तंत्र के विज्ञान मॉडल बनवाकर उनकी विज्ञान के प्रति समझ विकसित करने की सार्थक पहल की है। उनके द्वारा विद्यालय की दीवारों का उपयोग करते हुए गणित, विज्ञान , अंग्रेजी सहित सभी विषयों की उपयोगी सामग्री लगाई गई है। शाला के बच्चों को भारतीय संस्कृति की जानकारी देने के उद्देश्य से हर शनिवार बालसभा में रामायण करवाई जाती है। रामायण के लिए प्रत्येक सप्ताह स्कूल का एक छात्र संकल्प लेकर रामायण आयोजन की सारी व्यवस्थाएं करता है । छात्रा पलक मालवीय ने बताया की रामायण हमे सदाचार और अनुशासन सिखाती है जिसे पढ़कर हम लोग अच्छे विचारों को आत्मसात करते है। शाला के कुछ बच्चे अंग्रेजी में स्वयं का अच्छा परिचय भी देते है। शाला की प्रभारी माध्यमिक शिक्षिका सुनीता सोनी ने बताया की शाला में अकेले शिक्षक् होने से निराशा तो होती है परंतु इसके बावजूद ग्रामीणों के सहयोगी रवैये के चलते शाला में बेहतर से बेहतर काम करने की कोशिश की है जिसके परिणाम सामने आ रहे है। हम लोग आगामी समय मे शाला में किचिन गार्डन के माध्यम से छात्रों को जैविक खेती की जानकारी मुहैया कराने की योजना बना रहे है।

Tags :

जरूरी खबरें