Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: गाडरवारा,जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधानपाठक को जारी किया कारण बताओ सूचना पत्र

Aditi News Team

Mon, Dec 6, 2021

कलेक्टर के अर्जुनगांव निरीक्षण में मिली थी कमियाँ

गाडरवारा। पिछले दिनों जिले के कलेक्टर रोहित सिंह द्वारा चीचली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम अर्जुनगांव के भ्रमण के दौरान शासकीय माध्यमिक शाला अर्जुनगांव का निरीक्षण किया गया था । निरीक्षण के दौरान शाला में कमियाँ मिली थी एवं स्कूल मे छात्र छात्राएँ यूनिफार्म में भी नही मिले थे। उक्त मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने शाला के प्रधानपाठक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। पत्र में उल्लेखित किया गया है की कलेक्टर महोदय के निरीक्षण के 6 वी के बच्चे स्कूल में यूनिफार्म में नही थे जिस पर शाला के प्रधानपाठक द्वारा कहा गया कि सप्ताह में 1 दिन बिना यूनिफार्म के आने की अनुमति है । इसके अलावा निरीक्षण के दौरान विद्यालय में काफी अनियमितताएँ पाई गई जिस कारण से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई है। सूचना पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया गया है की क्यो न आपके विरुद्ध मप्र सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के तहत कार्यवाही की जाए । सूचना पत्र में उत्तर पत्र प्राप्ति के तत्काल बाद देने के निर्देश दिए गए है एवं प्रस्तुत उत्तर समाधान कारक न होने या उत्तर प्रस्तुत न होने पर एकपक्षीय कार्यवाही करने की बात कही गई है।

Tags :

जरूरी खबरें