Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

: कलेक्टर ने की बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा

Aditi News Team

Sat, Jan 28, 2023
कलेक्टर ने की बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा नरसिंहपुर, 28 जनवरी 2023. शैक्षणिक वर्ष 2021- 22 में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणामों की समीक्षा कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने शुक्रवार को डाइट सभाकक्ष में की। उन्होंने परीक्षा परिणामों को बेहतर बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश प्राचार्यों को दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचपी कुर्मी, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र और स्कूलों के प्राचार्य मौजूद थे। कलेक्टर ने बैठक में अनुपस्थित रहे प्राचार्यों का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये। उन्होंने बगैर अनुमति के बीईओ चांवरपाठा के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये। बैठक में पिछले वर्ष की बोर्ड परीक्षा के परिणामों की स्कूलवार समीक्षा की गई। कम परिणाम रहने के कारण के बारे में पूछताछ की गई। कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों के परीक्षा परिणाम में सुधार लाने के लिए निर्देशित किया गया। कक्षा 10 वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम की समीक्षा भी की गई। 70 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों में अतिरिक्त कक्षायें लगवाने के निर्देश संकुल प्राचार्यों को दिये गये। अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बच्चों की उपस्थिति की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि विभिन्न विषयों में कमजोर बच्चों को चिन्हित कर उनके परिणाम को बेहतर बनाने पर फोकस किया जाये। विद्यार्थियों को पिछले 10 साल के बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों को हल करने का अभ्यास करवाया जाये। प्रश्न बैंक तैयार करें। ब्लू प्रिंट के आधार पर तैयारी करवाई जाये। पाठ्यक्रम का रिवीजन कराते रहें। साप्ताहिक टेस्ट लिया जाये। डीईओ एवं बीईओ परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के लिए लगातार समीक्षा करें।  

Tags :

जरूरी खबरें