: शहडोल,अवैध शराब ठिकानों पर विशेष अभियान चलाकर दबिश दौरान 06 प्रकरण कायम
Tue, Feb 9, 2021
शहडोल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ सत्येंद्र सिंह के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सुरेश कुमार राजोरे के मार्गदर्शन में अवैध शराब ठिकानों पर विशेष अभियान के तहत ब्यौहारी क्षेत्रातंर्गत 07 फरवरी 2021 को 06 प्रकरण कायम कर कुल 1840 किलोग्राम महुआ लहान एवं 05 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1 )(क)एवं (च)के तहत कार्यवाही की गई।
: Jabalpur आबकारी विभाग ने कटंगी में जप्त की 60 बल्क लीटर देशी मदिरा
Mon, Feb 8, 2021
जबलपुर। शराब के अवैध निर्माण, भण्डारण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग के अमले ने आज रविवार को कटंगी के वार्ड नम्बर दो स्थित एक रिहायशी मकान की तलाशी लेकर तीन सौ पाव मसाला और तीस पाव प्लेन कुल 59.4 बल्क लीटर देशी मदिरा बरामद की है ।
आबकारी कंट्रोल रूम जबलपुर प्रभारी जी एल मरावी के नेतृत्व में अवैध शराब विक्रय की सूचना पर की गई इस कार्यवाही में आरोपी लल्लू उर्फ श्याम सुंदर यादव पिता उदय राम यादव उम्र 53 वर्ष को आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क एवं 34 (2) के तहत दंडनीय अजमानती अपराध होने से गिरफ्तार कर लिया गया है ।
: Narsinghpur पुलिस ने ट्रक चोरी करने वाले 2 आरोपियों को वाहन सहित किया गिरफ्तार
Fri, Feb 5, 2021
नरसिंहपुर । स्टेशन गंज थाने की टीम ने कड़ी मेहनत कर चोरी गए ट्रक को 2 आरोपियों सहित गिरप्तातर कर चोरी किये गये ट्रक क्र. MP16H1809 बरामद किया। दिनांक 05.01.21 को प्रार्थी इमरान कुरैशी निवासी शिवाजी वार्ड कसाई मंडी नरसिंहपुर ने थाना स्टेशनगंज नरसिंहपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया की इसका ट्रक क्र.MP16H1809 को कोई अज्ञात चोर दिनांक 03-04/01/21 की रात्रि में चोरी कर ले गया है । प्रार्थी की रिपोर्ट दर्ज की जाकर तलाश पतासाजी की गई । नरसिंहपुर से बरगी जबलपुर तक के सीसीटीव्ही फुटैज के आधार पर पतासाजी की गयी जिसमें चोरी किये गये ट्रक के साथ साथ सफेद रंग की कार भी घटना में उपयोग की गयी । उक्त सफेद रंग की कार की पतासाजी कर आरोपी 1- जोगेश पिता बनारसी लाल विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी सरस्वती कालोनी चेरीताल जबलपुर 2- बनारसी लाल पिता रूपनाराण विश्वकर्मा उम्र 62 वर्ष निवासी सरस्वती कालोनी चेरीताल जबलपुर के द्वारा चोरी की घटना को कारित करना तथा ट्रक बरगी ढावे पर खडा करना बताने पर आरोपियों के कब्जे से दिनांक 04.02.21 को उक्त चोरी किये गये ट्रक को जप्त किया गया है ।