Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: श्योपुर,जिले में अवैध मदिरा की धरपकड हेतु विशेष अभियान जारी<br>आबकारी अधिनियम में 03 प्रकरण कायम

Aditi News Team

Sun, Feb 14, 2021

श्योपुर। कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा की धरपकड हेतु विशेष अभियान जारी है। इस अभियान के अंतर्गत आबकारी उप निरीक्षक श्री संजीव कुमार धुर्वे द्वारा अपनी टीम के साथ गत दिवस  आबकारी, वृत्त कराहल के गांव बरगवां में दविश दी।
    इस दौरान की गई कार्यवाही में आबकारी विभाग द्वारा मप्र आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34 (1) के तहत 3 प्रकरण कायम किये। आबकारी की टीम ने मोके से 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की तथा 800 लीटर लहान नष्ट किया। बरामद सामग्री की कुल कीमत 52000 रुपए है। साथ ही आबकारी टीम द्वारा श्योपुर- मुरैना हाईवे पर, बरगवां मोड़ पर वाहन चेकिंग की गई।
    आबकारी विभाग द्वारा दविश कार्य के साथ साथ आमजन को समझाया भी जा रहा है कि वे, मघनिषेध के नियमो का पालन करे। यदि अवैध रूप से मदिरा विक्रय उनके आसपास हो रहा है। तो इस संबंध में तुरंत सूचित करें। कार्यवाही में मुख्य आरक्षक कल्याण सिंह जादोंन, आरक्षक नरेश पराशर, राजेन्द्र शर्मा व होमगार्ड आरक्षक धर्मेंद्र सिंह, तेज सिंह, गोपाल सिंह, वीरेंद्र शर्मा शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें